फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubham's family thanked government for killing the mastermind of the Pahalgam attack

Kanpur: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ढेर होने पर शुभम के परिजनों ने किया धन्यवाद

Mon, 28 Jul 2025 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Shubham's family thanked government for killing the mastermind of the Pahalgam attack
भाजपाइयों ने शुभम के परिजनों को मिठाई खिलाकर जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा फौजी काे अपने दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराये जाने के बाद हमले में मारे गये चकेरी के श्याम नगर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या और पिता संजय द्विवेदी ने सरकार और सेना का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें सेना पर गर्व है। वहीं ये ऑपरेशन सिंदूर लगातार पूरी तरह से आतंकी हमले के खात्मे तक जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान सोमवार की शाम को आतंकियों को मार गिराने की खबर मिलते ही शुभम को याद कर पत्नी ऐशान्या और पिता संजय फफक पड़े। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। वहीं हमले के मास्टरमाइंड समेत उसके दो साथियों को मार गिराने पर शुभम की पत्नी ऐशान्या और पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि हमें सरकार और भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सेना लगातार आतंकियों का सफाया कर रही है। साथ ही ये ऑपरेशन तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक आतंक का खात्मा पूरी तरह से न हो जाये। शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर को लेकर कहा कि मैं इन लोगों की मानसिक स्थिति को नहीं समझ पाती हूं। अपने देश में इतनी बड़ी घटना हुई। आप एक हिंदुस्तानी बनकर नहीं सोच पा रहे। आप इसको एक राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। ये कोई मुद्दा नहीं है, एक दर्द है। ये दर्द हम 26 लोगों का है, जिसे एक राष्ट्रीय दर्द होना चाहिए। जब ये घटना हुई थी, तब कई नेता हमसे मिलने आए थे। राहुल गांधी भी आए थे। वे महसूस कर रहे थे कि हम आतंकवादी हमले को झेल करके आए हैं। वे हमारे साथ खड़े थे और उन्हीं के नेता इस प्रकार की बात कर रहे हैं। कहा कि पी. चिदंबरम आपके ये शब्द बहुत दुख दे रहे हैं। इस घटना से कितने घर रोए हैं।
विज्ञापन

Shubham's family thanked government for killing the mastermind of the Pahalgam attack
भाजपाइयों ने शुभम के परिजनों को मिठाई खिलाकर जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के मारे जाने पर भाजपाइयों ने शुभम के परिजनों को मिठाई खिलाकर जताई खुशी
पहलगाम में आतंकी हमले में के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, सुलेमान शाह सहित तीन आतंकवादियों को भारतीय सेना के मार गिराए जाने की खुशी में भाजपाइयों ने सोमवार को शुभम द्विवेदी के श्याम नगर स्थित अपार्टमेंट में पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पवित्र सावन महीने के सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत तीनों आतंकवादियों के मार गिराने से पूरे देश में खुशी का माहौल है। पत्नी ऐशान्या ने कहा कि पहलगाम घटना से जुड़े तीनों आतंकवादियों के मारे जाने की खबर से आज बहुत शांति मिली है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, अनूप अवस्थी, मनीष त्रिपाठी व अनुराग शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed