Shubham Died In Pahalgam: कमरे में ताश खेलते दिखा शुभम, बोला- सबको हरा दूंगा…पत्नी ने पोस्ट किया था वीडियो
Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद एक रात पहले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शुभम हंसी-ठिठोली करते हुए परिवार व दोस्तों के साथ ताश खेल रहे हैं।
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। वहीं, अब घटना से एक दिन पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शुभम अपने परिवार और दोस्तों के साथ ताश खेलते दिख रहा है।
वीडियो में शुभम को परिवार के साथ होटल के कमरे में हंसते और ताश खेलते दिख रहे हैं। वो कह रहा है कि "सबको हरा दूंगा"। यह एक रात पहले का वीडियो है, जो उनकी पत्नी ने हमले से ठीक एक दिन पहले पोस्ट किया था। किसी को मालूम नहीं था कि ये उनकी जिंदगी की आखिरी मुस्कान होगी।
शुभम के सिर में मार दी गोली
बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर बैठकर कुछ खा रहे शुभम से आतंकियों ने पहले धर्म पूछा, कहा हिंदू हो या मुस्लिम यदि मुस्लिम हो तो कलमा पढ़ो। जैसे ही शुभम ने नहीं में सिर हिलाया। आतंकियों ने तुंरत शुभम के सिर में गोली मार दी।
दोनों अपने परिवार के साथ गए थे घूमने
वहीं, पास बैठी पत्नी ऐशान्यां चिल्ला उठीं, मुझे भी गोली मार दो। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। बता दें कि शुभम और यशोदा नगर की रहने वाली ऐशान्यां की शादी दो महीने पहले 12 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद पहली बार दोनों अपने परिवार के साथ घूमने गए थे।