{"_id":"59c748434f1c1bb2688b60f9","slug":"shriprakash-jaiswal-arrived-kuldeep-home-ministers-do-not-have-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीप्रकाश पहुंचे कुलदीप के घर, मंत्रियों को फुर्सत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीप्रकाश पहुंचे कुलदीप के घर, मंत्रियों को फुर्सत नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव को बधाई देने शनिवार सुबह पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल उनके घर पहुंचे और परिजनों को बुके भेंट कर शुभकामनायें दीं। पूर्व कोयला मंत्री ने कहा कि कुलदीप यादव ने आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हैट्रिक लेकर जहां टीम को जीत दिलाई वहीं उन्होंने शहर का गौरव भी बढ़ाया है। कुलदीप की इस उपलब्धि पर शहर को नाज है।
कुलदीप की मां ऊषा यादव, पिता राम सिंह यादव, बहन अमीता व अनुष्का यादव, अमरनाथ द्विवेदी, संदीप शुक्ला, कन्हैया विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। लालबंगला के रोवर्स मैदान में खेले और पले-बढ़े गेंदबाज कुलदीप यादव के हैट्रिक लेने के बाद पूरा देश उसकी प्रशंसा कर रहा हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला तक बधाई दे चुके हैं। पर कानपुर शहर के जनप्रतिनिधि अभी तक समय नहीं निकाल सके हैं।
शहर से तीन मंत्री प्रदेश सरकार में हैं लेकिन न तो वे कुलदीप के घर गए और न ही उनके परिजनों को फोन तक किया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का कहना है कि कुलदीप तो मेरे घर के पास ही रहता है। पिछले महीने उससे मिलने घर गया था। अभी शहर में नहीं हूं। शहर आते ही उसके परिजनों से मिलूंगा और उससे भी बात करूंगा। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी को इस संबंध में बात करने के लिए कई बार मोबाइल मिलाया गया पर स्विच ऑफ मिला।