फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shreya murder case New twist father confused between evidence and his own words in kanpur

UP: श्रेया मौत मामले में नया मोड़... सबूत और खुद की बातों में उलझे पिता; CCTV फुटेज में दो बार दिखा ये शख्स

Mon, 09 Dec 2024 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Dec 2024 10:57 AM IST
सार

कानपुर में श्रेया की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता सबूत और खुद की बातों में उलझ गए हैं। अब पिता ने खुदकुशी की तहरीर दी है। पिता ने पहले हत्या की तहरीर दी थी। इसमें गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Shreya murder case New twist father confused between evidence and his own words in kanpur
Shreya murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू के जामू गांव में गोली लगने से 11वीं कक्षा की छात्रा श्रेया की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की पूछताछ और साक्ष्यों में उलझे पिता ने पुलिस को दी हत्या की तहरीर वापस ले ली है। 
विज्ञापन


साथ ही बेटी के खुदकुशी करने की नई तहरीर दी है। हालांकि तमंचे के सवाल पर पिता ने तमंचा फेंकने की बात कही है। आपराधिक पृष्ठभूमि और बार-बार बयान बदलने की वजह से पुलिस का संदेह गहरा गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस को वारदात में इस्तेमाल 12 बोर को तमंचा मिल गया है। फिलहाल पुलिस की हत्या, झूठी शान के लिए हत्या और खुदकुशी के बिंदु पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, छह दिसंबर की दोपहर को छात्रा श्रेया की घर के बाहर स्थित कपड़े की दुकान में गोली लगने से मौत हुई थी। पिता विनय सिंह ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच की तो, जहां पर गोली मारने की बात कही गई, वहां पर खून की एक बूंद नहीं मिली। 

तलाशी के दौरान घर से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ लेकिन वारदात में उसका इस्तेमाल नहीं हुआ था। यही नहीं, जिस समय छात्रा की मौत हुई, उस समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पिता और मां के अलग-अलग बयान से पिता विनय सिंह चंदेल की भूमिका संदिग्ध हो गई। 

 

पूछताछ में विनय ने पड़ोसियों से प्रताड़ित होकर श्रेया के आत्महत्या करने की बात कही थी। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची थी। छात्रा, उसके पिता, मां व दादी के हाथों का गन शॉट अवशेष विशलेषण (जीएसआर) की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट आ सके इसलिए कन्नौज लैब भेजा गया है।

जितने मिले फुटेज, उनमें दो बार दिखा पिता
पुलिस ने छात्रा घर के बाहर लगे कैमरे के फुटेज खंगाले तो 10:30 बजे विनय घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। 10:45 बजे श्रेया बाहर आई। इसके बाद एक पड़ोसी युवक भी दिखाई दिया। दो मिनट बाहर रहने के बाद श्रेया अंदर चली गई। घर के पीछे धुंधली तस्वीर किसी महिला की भी आई है। 11: 15 बजे तेज चाल में विनय घर के अंदर घुसता हुआ कैद हुआ। फिर कैमरा बंद हो गया। पुलिस के मुताबिक विनय ने बताया कि कैमरा उसी ने बंद किया था।
 

श्रेया की मौत पर उठ रहे सवाल
- हत्या की तहरीर देने के बाद पिता ने क्यों दी खुदकुशी की तहरीर?
- आखिर परिजन क्यों बार-बार बदल रहे घटनास्थल?
- घर में आखिर तमंचा कहां से आया?
- ऐसी क्या बात है, जो परिजन पुलिस से छिपा रहे हैं?
- घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में क्यों नहीं दिखी वारदात?
- फॉरेंसिक रिपोर्ट और चीजें सामने होने के बाद भी पुलिस क्यों नहीं पहुंच रही नतीजे पर?
- दुकान के तख्त को घटनास्थल बताया गया, तो खून क्यों नहीं मिला तख्त पर?
 

रिवाल्वर , तमंचे और कारतूस बरामद होने की चर्चा
चर्चा है कि श्रेया के घर से एक रिवाल्वर, .32 बोर के 26 कारतूस, कई तमंचे पुलिस ने बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed