फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shramik Shakti arrived at 3 pm, 72 trains were delayed by 12 to 14 hours.

Kanpur News: श्रमशक्ति दोपहर तीन बजे आई, 72 ट्रेनें 12 से 14 घंटे तक लेट

Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shramik Shakti arrived at 3 pm, 72 trains were delayed by 12 to 14 hours.
कानपुर। एक बार फिर कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार रात से पड़ रहे कोहरे कारण करीब 15 दिन बाद ट्रेनों की लेटलतीफी फिर शुरू हो गई है। दिल्ली, हावड़ा और मुंबई रूटों पर फर्राटा भरने वाली राजधानी, श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी सहित करीब 72 ट्रेनें 12 से 14 घंटे तक देरी से आई।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से कोहरे का असर कम हो गया था और ट्रेनें का संचालन पटरी पर लौट आया था लेकिन शुक्रवार रात से फिर कोहरा पड़ने लगा। इसका असर यह हुआ कि शनिवार सुबह छह बजे आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे आई और 12004 स्वर्ण शताब्दी दोपहर दो बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। लेटलतीफी से परेशान होकर करीब 265 यात्रियों ने टिकट लौटाए। लेटलतीफी के चलते घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों का सब्र भी टूटा। जैसे ही ट्रेन आती तो भीड़ चढ़ने के लिए टूट पड़ती। जोधपुर हावड़ा जैसे ही प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची, भीड़ धक्का-मुक्की करते हुए कोच में घुसने लगी। जनरल कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं थी तो लोग स्लीपर में चढ़ गए।
विज्ञापन



माघ मेला पर रविवार को संगम में डुबकी लगाने वालों की भीड़ भी सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी पर देर शाम पहुंचने लगी। आरपीएफ और जीआरपी की क्यूआरटी को सक्रिय किया गया। रेलवे अधिकारी का अनुमान है कि रविवार भोर तक दो लाख श्रद्धालु यहां से प्रयागराज जाएंगे। होल्डिंग एरिया को शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि सात रैक रिजर्व में खड़े किए गए हैं। रविवार तक जिस रूट की भीड़ अधिक होगी वहां के लिए रैक रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed