फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Showed the arrogance of khaki, then stole the seat, pillow and bedsheet.

Kanpur News: खाकी की धौंस दिखा ली सीट फिर चोरी किया तकिया-चादर

Wed, 18 Feb 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Showed the arrogance of khaki, then stole the seat, pillow and bedsheet.
कानपुर। बरौनी एक्सप्रेस में खाकी वर्दी में सफर करने वाले एक शख्स ने धौंस दिखाकर पहले सीट ली फिर रेलवे की तकिया और चादर चोरी कर बैग में भर ली। रेलवे प्रशासन ने बैग से इसकी बरामदगी की तो साहब-साहब कहकर माफी मांगने लगा। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को एक्स पर वायरल रहा। घटना फतेहपुर की बताई जा रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। इसमें खाकी वर्दीधारी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति से कुछ लोग पूछताछ कर रहे हैं। वर्दीधारी कह रहा है कि गलती हो गई सर, आगे से ऐसा नहीं करेंगे। इस पर खुद को रेलवे अधिकारी बताने वाला व्यक्ति आईडी मांगता है। बोला, वर्दी देखकर कानपुर तक के लिए सीट दे दी और तुम रेलवे का सामान चोरी करते हो। वर्दीधारी जवाब देते सुना गया कि कुंभ मेला ड्यूटी से आए हैं। आईडी कार्ड वहीं जमा कर लिया गया। इसके बाद वर्दीधारी आधार कार्ड निकालकर देता है। वर्दी के ऊपर पहनी जैकेट खुलवाई गई तो भानु प्रताप सिंह के नाम की नेम प्लेट लगी मिली।
विज्ञापन

खुद को अग्निशमन विभाग का कर्मी बताया। इस बीच रेलवे अधिकारी उसका बैग खोलते हैं तो उसमें उत्तर-मध्य रेलवे के लिफाफे में रखा तकिया और चादर मिलते हैं। भानु प्रताप बोला कि सीट से नीचे गिर गई थी इसलिए उठा ली। रेलवे अधिकारी बोले ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर रेलवे पुलिस के सुपुर्द करेंगे लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन जीआरपी और आरपीएफ ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed