फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Show cause notice issued to two CHOs who were absent from duty

Kanpur News: ड्यूटी से गायब रहने वाले दो सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 16 Sep 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to two CHOs who were absent from duty
इटावा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी में लगाए गए दो सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के गायब रहने पर सीएमओ ने जवाब मांगा है। संतोषजनक व तथ्यपरक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने 14 सितंबर को बाढ़ प्रभावित गांवों में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीमें, जुहाना में 23 लोग बीमार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सीएमओ बृजेंद्र कुमार सिंह ने इस खबर को संज्ञान लेकर जुहाना के सीएचओ रिषी यादव व गढ़ा कास्दा के सीएचओ नीलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 64 टीमों को लगाया था। इन टीमों को गांव-गांव जाकर बीमार लोगों की जांच करनी थी। साथ ही दवा का वितरण करना था। मरीजों को अधिक दिक्कत होने पर उन्हें पास के सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराना था। अमर उजाला की टीम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगाई गई टीमों की पड़ताल की थी। इसमें कई सीएचओ गायब मिले थे। सीएमओ ने ड्यूटी वाले स्थान पर न पहुंचने वाले दो सीएचओ से संतोषजनक व तथ्यपरक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed