फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shops, houses and vehicles are being seized in ex-party cases.

Kanpur News: एक्स पार्टी मामलों में दुकान, घर और गाड़ियों को किया जा रहा सीज

Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shops, houses and vehicles are being seized in ex-party cases.
फजलगंज स्थित उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल - फोटो : संगठन
कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शुक्रवार को फजलगंज स्थित यूपीएसआईसी के सभागार में उद्यमी-व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन नटवर गोयल ने उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि स्टेट जीएसटी विभाग की ओर से एक्स पार्टी के मामलों में दुकान, घर, गाड़ियों समेत चल-अचल संपत्ति को सीज किया जा रहा है। कानपुर में जीएसटी ट्रिब्यूनल गठन कराने और बाकरगंज अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को मुवावजा दिलाने की मांग उठाई गई। फज़लगंज ओवरब्रिज की डिजाइन सहित जरीब चौकी क्रॉसिंग पर डॉट नाले की समस्या बताई गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश से स्टेट जीएसटी से संबंधित समस्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने कहा कि जरीब चौकी से संगीत टॉकीज पर जाने वाले ओवर ब्रिज निर्माण में जरीब चौकी क्रॉसिंग पर पुराने डॉट नाला होने की वजह से दिक्कत आ सकती है। इसकी डिजाइन भी गलत है। इस ओवरब्रिज की डिज़ाइन पर भी पुनर्विचार किया जाए। बाकरगंज उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन केशव गुप्ता, अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलवाने की मांग उठाई। इस मौके पर बनवारी लाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अब्दुल वहीद, प्रदीप केडिया, विनायक पोद्दार, मनोज विश्वकर्मा, केके गुप्ता, कुंदन शर्मा, मनीष वंसदानी,अरुण पांडेय,अजय गुप्ता, केशव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुरपाल सिंह, असित सिंह कुशवाहा, अनिल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed