फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shops adorned with idols of Goddess Durga, markets are vibrant.

Kanpur News: मां दुर्गा की मूर्तियों से सजीं दुकानें, बाजारों में दिख रही रौनक

Wed, 07 Oct 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shops adorned with idols of Goddess Durga, markets are vibrant.
कानपुर देहात। शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्तूबर से होगी, लेकिन नगर में इसकी रौनक अभी से नजर आने लगी है। बाजार में मां दुर्गा की मूर्तियां बिक्री से लिए सज गई हैं। कारोबारियों ने इस बार आगरा से मूर्तियां मंगाई हैं, जो 300 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक बिक्री की जा रही हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के चलते अकबरपुर सहित रूरा, रसूलाबाद, पुखरायां, झींझक आदि क्षेत्र के बाजार में मां दुर्गा की मनमोहक मूर्तियों से दुकानें सज गईं हैं। सांझी मूर्ति (संध्या देवी) श्रद्धालुओं को अपनी तरफ खासा आकर्षित कर रही है। विभिन्न मनमोहक रूपों में निर्मित सांझी मां की मूर्तियां खरीदने के लिए बाजार में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माती रोड स्थित मूर्ति विक्रेता राजा सिंह ने बताया कि इस बार मिट्टी की बनी मूर्तियों की अधिक मांग को देखते हुए आगरा से विशेष रूप से तैयार मूर्तियों को मंगाया गया। इसमें सात फीट की मूर्ति 11 हजार, पांच फीट की 7.5 हजार, चार फीट की 5.5 हजार रुपये की है।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटी मूर्तियां 300 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग रेट पर उपलब्ध हैं। बताया कि पहले महिलाएं घरों में अपने ही हाथों से मूर्तियां बनाती थीं, लेकिन अब लगभग यह रीति रिवाज अधिकांश घरों में छूट गया है। अब श्रद्धालु महिलाएं बाजार से ही मां दुर्गा के स्वरूप रूपी सांझी मां की मूर्ति खरीदकर नवरात्र पर्व के दौरान अपने घरों में स्थापित कर पूजा अर्चना करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed