फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shop license canceled for selling fertilizer at high price in Rajpur

राजपुर में अधिक दाम पर खाद बेचने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त

Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shop license canceled for selling fertilizer at high price in Rajpur
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक स्थित एक खाद की दुकान में 10 दिन पहले अधिकारियों ने छापा मारकर जांच की थी। इस दौरान दुकान से अधिक दाम पर डीएपी बेचने की जानकारी मिली थी। तत्काल दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के बाद गुरुवार को इसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

हरिहरपुर स्थित खाद की दुकान मिश्रा ट्रेडर्स में 10 दिन पूर्व एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता के साथ छापा मारा था। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों को बताया था कि दुकान से डीएपी 12 सौ रुपये प्रति बोरी की जगह 14 सौ में बेची जा रही है।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। साथ ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि अधिक दाम पर डीएपी बेचने पर मिश्रा ट्रेडर्स के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। अब इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed