{"_id":"5d8c945f8ebc3e0173477401","slug":"shooted-to-a-man-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के कोंच में खेत पर रखवाली करने गए युवक को संदिग्ध हालात में हाथ में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। युवक का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उसके विरोधियों ने गोली मारी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मानिकचंद्र पटेल का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में खेत में फसल की रखवाली करने गए संतोष पुत्र लल्लूराम को गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में हाथ में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संतोष के परिजनों के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का है जिसके चलते विरोधियों ने गोली मार दी।
वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष मानिकचंद्र पटेल का कहना है कि संतोष का छह साल पूर्व नाबालिग को ले जाने पर गांव में विवाद हुआ था, वह मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। उसी मामले की पेशबंदी में आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। प्रथमदृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।