फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shobhan Sarkar's team won the title by defeating Akbarpur

Kanpur News: अकबरपुर को हराकर शोभन सरकार की टीम ने जीता खिताब

Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shobhan Sarkar's team won the title by defeating Akbarpur
कानपुर देहात। रूरा के सरगांव बुजुर्ग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शोभन सरकार की टीम ने अकबरपुर को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ अकबरपुर टीम के कप्तान इंदल व शोभन सरकार टीम के कप्तान राहुल के बीच टॉस करवाकर किया गया। अकबपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाज कुछ विशेष कमाल नहीं कर सके। निर्धारित 12 ओवर में टीम 90 रन की बना सकी।
विज्ञापन

वहीं, शोभन टीम के गेंदबाज श्रेयस ने तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोभन टीम ने 12 वें ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, अभय यादव, राहुल शर्मा, मोहित यादव, जयकिशन, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed