फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav's party statement about mulayam singh yadav

जानिए प्रसपा लोहिया ने ऐसा क्यों कह दिया- 'नेताजी स्वतंत्र हैं'

Fri, 07 Dec 2018 07:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav's party statement about mulayam singh yadav
प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इटावाः प्रसपा लोहिया की नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली में भाग लेने के लिए जनपद से करीब एक लाख पार्टी कार्यकर्ता शनिवार रात लखनऊ रवाना होंगे। जनाक्रोश रैली में बहुजन मुक्ति पार्टी के अलावा 45 अन्य छोटे दल भी शामिल होंगे। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं वीएल मातंग संबोधित करेंगे। यह बात शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने जिले में चौगुर्जी स्थित पार्टी कार्यालय में कही।
विज्ञापन


कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा जनाक्रोश रैली आगे की दिशा तय करेगी। जनाक्रोश रैली में मुलायम सिंह यादव भी शामिल होंगे, सवाल पर कहा नेताजी स्वतंत्र हैं। इस रैली के जरिए जनता को पता चल जाएगा कि कौन उनकी लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन


जनाक्रोश रैली में जनपद से तीनों विधानसभा क्षेत्रों से करीब एक हजार बसें रैली में जाएंगी। जिला की टीम शनिवार की शाम लखनऊ रवाना होगी। जनाक्रोश रैली ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, किसान आयोग के गठन, पिछड़ों की जाति आधारित जनगणना कराने, बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता, पुरानी पेंशन बहाली जैसी कई अन्य समस्याओं को लेकर की जा रही है। भाजपा ने इतने मुद्दे दे दिए हैं प्रसपा वही लड़ाई लड़ रही है। दो साल तक शांत रहने के बाद नई पार्टी बनानी पड़ी। वार्ता के दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, केके यादव, दीपक भदौरिया, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed