{"_id":"5be9c07fbdec2269685b10a4","slug":"shivpal-yadav-s-party-can-alliance-with-bjp-in-lok-sabha-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से गठबंधन कर सकती है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, प्रशांत पाठक ने दिए ये संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से गठबंधन कर सकती है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, प्रशांत पाठक ने दिए ये संकेत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत पाठक का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा से भी सीटों के बंटवारे के आधार पर गठबंधन को तैयार है। फिलहाल पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
सोमवार को अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी को भाजपा की पार्टी कहने वाले लोग अपनी खीझ निकाल रहे हैं। सपा और दूसरी विपक्षी पार्टियां उनके संगठन के बढ़ते जनाधार से परेशान हैं। इसीलिए बौखलाहट में कुछ भी बोल रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करने वालो में शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण शिवमोहन सिंह चन्देल, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।