{"_id":"58fcee0e4f1c1bc4608b503e","slug":"shivpal-yadav-comment-against-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के खिलाफ अब ये कह गए शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के खिलाफ अब ये कह गए शिवपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:26 PM IST
सार
-भाजपा हटाने को सपा कुनबा साथ आए
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर बोले, संतों से पुराना नाता
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के सभापति व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जीत नहीं दिला पाए। अब उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने जो वादे किए थे, वे पूरे किए। अब भाजपा सत्ता में है, चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए भाजपा पूरे कराएं।
सपा नेत्री बीना पटेल की शादी में शामिल होने आए विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सहकारी बैंक प्रतिनिधियों से मिले। इसके बाद पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सपा कुनबे को एक साथ आना जरूरी है। अखिलेश सरकार के दौरान कार्यों की जांच पर कहा कि यह तो राजकाज है, चलता रहता है।
हालांकि गायत्री प्रजापति के सवाल पर व हंसे और टाल गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘संतों से मेरा पुराना नाता रहा है’। इस दौरान सपा नेता अचल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम शरण यादव, रीता प्रजापति, समरजीत सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक भी मौजूद रहे।