{"_id":"59d105d34f1c1bb8538b5440","slug":"shivpal-supporters-to-prepare-for-power-demonstration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"\"मुलायम के लोग\" से शिवपाल समर्थकों में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
"मुलायम के लोग" से शिवपाल समर्थकों में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
इटावाः गांधी जयंती के मौके पर शहर मेें निकलने वाली गांधी जयंती यात्रा इस बार खासी चर्चा में है। यात्रा यूं तो हर साल निकलती है। इस बार यह सातवां आयोजन है। इसमें सपा विधायक जसवंतनगर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे। यात्रा का आयोजन सपा के नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया ‘मुलायम के लोग’ नामक संगठन कर रहा है। 5 अक्टूबर को आगरा में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इस कारण से यह यात्रा शिवपाल सिंह यादव के शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा भी बन सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो पिक
जिले में सपा इस समय दो धड़ों में बंट चुकी है। एक धड़ा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है जबकि दूसरे धड़े में शिवपाल सिंह यादव समर्थक हैं। जिन्होंने मुलायम के लोग नाम का संगठन बना लिया है। वैसे तो यह यात्रा परंपरागत है और इसमें शिवपाल सिंह यादव पहले भी आते रहे हैं। यात्रा की शुरुआत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष रह चुके फरहान शकील ने की थी। फरहान अब सपा में किसी पद पर नहीं है। आयोजक वहीं है लेकिन संगठन का नाम बदलकर मुलायम के लोग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इस कार्यक्रम के बहाने सपा में शिवपाल सिंह यादव की ताकत का संदेश दिया जाएगा। आयोजक फरहान शकील ने बताया कि यह आयोजन परंपरागत है। इस बार जिस माहौल में यात्रा निकल रही है उससे इसकी महत्ता काफी बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं की भावना अपने नेता शिवपाल सिंह को मजबूत करना है। इसे कोई शक्ति प्रदर्शन समझ सकता है। उनका उद्देश्य तो गांधी जी के सत्य अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।