फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal statement against BJP government

UP: शिवपाल ने कसा तंज, बोले- अधिकारियों पर नहीं भाजपा सरकार का नियंत्रण

Sun, 12 Jun 2022 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

शिवपाल बोले कि इटावा जिले के ताखा तहसील में एसडीएम, तहसीलदार लोगों की शिकायतें नहीं सुनते। उन्हें भगा देते हैं। ताखा के लोगों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। कहा कि यह मुद्दा वह सदन में उठाएंगे।

विज्ञापन
Shivpal statement against BJP government
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिकारियों पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। यह बात रविवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। वह रविवार को ताखा के एसएस मैमोरियल महाविद्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आगे बोले कि इटावा जिले के ताखा तहसील में एसडीएम, तहसीलदार लोगों की शिकायतें नहीं सुनते।
विज्ञापन


उन्हें भगा देते हैं। ताखा के लोगों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। कहा कि यह मुद्दा वह सदन में उठाएंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने उनसे शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में बनी पानी की टंकियां बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम से फोन पर बात कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में ज्यादातर सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed