{"_id":"5bd1a9a3bdec22694e6b72ce","slug":"shivpal-singh-yadav-sitting-on-the-strike-in-support-of-medical-students-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घायल एमबीबीएस छात्र से मिलने पहुंचे शिवपाल, डॉक्टरों के साथ धरने पर बैठ पुलिस को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल एमबीबीएस छात्र से मिलने पहुंचे शिवपाल, डॉक्टरों के साथ धरने पर बैठ पुलिस को लिया आड़े हाथ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव सपा के गढ़ में इन दिनों बेहद सक्रिय नजर आ रहे है। गुरुवार को शिवपाल पहले सैफई में घायल एमबीबीएस छात्र विपिन यादव से मिलने पहुंचे। उसके बाद घटना के समय उसके साथ रही छात्रा पूजा यादव से भी मुलाकात कर इस घटना का पूरा ब्यौरा जाना।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल मेडिकल छात्र से मिलने पहुंचे शिवपाल
इतना ही नहीं सैफई में आज दोपहर शिवपाल जूनियर डाक्टरों के साथ धरने पर बैठ गए। जूनियर डाक्टरों के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा की मांग करने लगे। शिवपाल सिंह यादव के धरना स्थल पर पहुंचने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेने पहुंचे शिवपाल
धरना स्थल पर शिवपाल ने कहा कि सैफई की पुलिस नाकारा हो गई है। सैफई में अराजकता का राज है। पुलिस को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने एमबीबीएस छात्र को गोली मारने वाले अपराधियों को पकड़ने को लेकर भी बातचीत की।
