{"_id":"63d2b4b8e814297051768788","slug":"shivpal-singh-yadav-said-bjp-is-against-the-poor-neither-lit-a-bonfire-nor-distributed-blankets-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शिवपाल सिंह यादव बोले- भाजपा गरीबों की विरोधी, न अलाव जलवाए...न कंबल बांटे, पढ़िए और क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शिवपाल सिंह यादव बोले- भाजपा गरीबों की विरोधी, न अलाव जलवाए...न कंबल बांटे, पढ़िए और क्या कहा
Thu, 26 Jan 2023 10:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:53 PM IST
सार
जसंवत नगर में गरीबों और असहायों को सपा नेता शिवपाल सिंह ने कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की विरोधी पार्टी है। भीषण ठंड में न अलाव जलवाए गए और न ही कंबल बांटे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ग्राम महामई में असहायों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों की विरोधी है। सरकार ने न तो कंबल बांटे और न ही अलाव जलवाए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र पांडे की ओर से 250 से ज्यादा कंबल उपलब्ध कराए गए थे। जिन्हें सपा नेता खन्ना यादव की पहल पर शिवपाल सिंह यादव की ओर से वितरित किया गया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति नहीं करती है और सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाती है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार थी, तब राजस्व विभाग की ओर से गरीबों के लिए हर जिले में कंबल भेजे जाते थे। साथ ही प्रमुख चौराहों पर अलाव भी जलवाए जाते थे। इस कार्यक्रम के दौरान महामई के प्रधान नरेंद्र पांडे, लव कुमार, सीपी यादव, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन