फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Singh Yadav praised CM Yogi Adityanath

शिवपाल का एक और दांव: सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, भाजपा को दे डाला इस योजना का श्रेय

Thu, 21 Apr 2022 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 12:58 AM IST
सार

शिवपाल ने खुले मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। सपा सरकार की टैबलेट वितरण योजना को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार का सहयोग मिला। वे धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav praised CM Yogi Adityanath
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का योगी प्रेम फिर दिखा। मौका था सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह का। उन्होंने खुले मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण आरंभ कराया गया। सपा सरकार की इस योजना को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार का सहयोग मिला।
विज्ञापन


वो धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने की वजह से छात्र-छात्राओं के हाथों में आधुनिक तकनीक पहुंच रही है। हो सकता है कॉलेजों में शिक्षण से पूरा ज्ञान हासिल न होने पाए, मगर इन टैबलेट और स्मार्ट फोन से विद्यार्थी आधुनिक जानकारियां हासिल करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब छात्रों को किताबों और अन्य शिक्षण विषयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इनसे ऑनलाइन सटीक जानकारियां पा सकेंगे। उन्होंने 62 परास्नातक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्नातक के 363 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शाक्य, प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह शाक्य, सचिव जवाहर लाल, प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय ने प्रसपा अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर प्रसपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, राजेंद्र यादव, संजीव शाक्य, सत्यभान शंखवार, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, बबलू शाक्य, सतीश शाक्य, इंद्रजीत यादव, डॉ. भुवनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed