फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Singh Yadav gave a big statement on Azam Khan

शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान पर दिया बड़ा बयान, कहा भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही कार्य

Fri, 06 Sep 2019 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav gave a big statement on Azam Khan
जनसभा को संबोधित करते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम रही है। सदस्यता अभियान के बहाने उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आगामी 18 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में भी क्षेत्रीय जनता से बड़ी तादाद में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने देश में चल रही भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने आजम खान के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया।
विज्ञापन



 

कहा कि भाजपा अपने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को इसी तरीके से फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है। श्री प्रह्लाद स्मारक इंटर कालेज चौपला में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा लोगों को सदस्यता दिलाई गई। दर्जनों प्रधान एकत्रित होकर चौपला इंटर कालेज में पहुंचे और उनका स्वागत किया। उनके साथ में पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, पूर्व एमएलसी राम नरेश यादव मिनी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, फरहान शकील,  मनोज यादव आदि लोग उपस्थित थे। प्रधान  सुनील यादव नगला हरजू ने तलवार भेंट की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed