फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav gave a big statement in Etawah

इटावा: महाभारत का उदाहरण देकर बोले शिवपाल- युद्ध में सब कुछ हो जाता है नाश

Thu, 14 Oct 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

शिवपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से चरखा दांव सीखा है। 40 साल उनके साथ रहे हैं। धोबी पाट व चरखा अदाओं से विरोधियों को जोड़ने का भी काम सीखा है। इसलिए चुनाव में चरखा दांव और धोबी पाट दोनों चलेंगे।

विज्ञापन
shivpal singh yadav gave a big statement in Etawah
पत्रकारों से बातचीत करते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने महाभारत की कहानी धृतराष्ट्र और शकुनि के चरित्र का जिक्र करते हुए युद्ध की बात कही। उन्होंने कहा कि युद्ध में सब कुछ नाश हो जाता है। गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष सैफई स्थित एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीतियों से जनता परेशान है। शिवपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से चरखा दांव सीखा है। 40 साल उनके साथ रहे हैं।
विज्ञापन


धोबी पाट व चरखा अदाओं से विरोधियों को जोड़ने का भी काम सीखा है। इसलिए चुनाव में चरखा दांव और धोबी पाट दोनों चलेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ कीकृष्ण की नगरी वृंदावन मथुरा से शुरुआत की। अब राम की नगरी में यात्रा का सामापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि जुआं खेलना ठीक नहीं है। धृतराष्ट्र को देखना चाहिए था उस समय शकुनी ने जुआ खेला था। मामला परिवार का था। जुआ खेलते तो दुर्योधन से खेलते उस शकुनि से खेल गए, शकुनि चालबाज था। उससे जुआ नहीं खेलना चाहिए था। अपने परिवार के मामले में वह महाभारत के उदाहरण से संकेत दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed