फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shivpal singh yadav big statement on akhilesh yadav

शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, सपा से गठबंधन को तैयार बोले- मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे

Tue, 19 Nov 2019 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Nov 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav big statement on akhilesh yadav
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे सपा से गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश को भी इस बात के लिए मान जाना चाहिए। उनका कहना था कि कुछ भी हो मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे। मैं कई बार कह चुका हूं मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। 
विज्ञापन


अखिलेश मान जाएंगे तो 2022 में प्रदेश में सरकार भी बना लेंगे। उनका कहना था कि सैफई में नेताजी के जन्मदिन पर परिवार को एकजुट होकर इसे मनाना चाहिए। प्रसपा प्रदेशभर में 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने जा रही है। इस मौके पर शिवपाल ने परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि इससे पहले भी शिवपाल यादव कई बार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर बयान दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले शिवपाल यादव ने कहा था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय नहीं होगा। जनता हमारी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानने लगी है। उन्हाेंने कहा था कि सपा से गठबंधन का विकल्प जरूर खुला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा था कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए सपा से गठबंधन हो सकता है। फिर उनका बयान आया कि उनकी बार-बार सपा में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, सपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। शिवपाल ने यह भी कहा था कि वे अभी सपा के विधायक हैं लेकिन उन्हें सपा मुखिया ने विधायकों की किसी बैठक में नहीं बुलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed