लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले केन्द्र सरकार ने अपना अंतिम अाम बजट पेश किया है। एेसा पहली बार हुअा है जब इसे हिंदी में भी पेश किया गया हाे पर समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव की माने ताे यह बजट झूठ का पिटारा है अाैर कुछ नहीं है।
समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट किसानोन्मुखी नही है। झूठ का पिटारा है। विधान सभा चुनावों में किसानों के सभी कर्ज माफ करने का वादा करने वाली बीजेपी ने सत्ता में आते ही वादाखिलाफी की है।
कर्जमाफी के नाम केन्द्र सरकार ने छलावा किया है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह अपने गृह क्षेत्र जसवंतनगर के सपा नेता अजेंद्र सिंह गौर के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने गुरुवार को यहां पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी यूपी के चुनावों में चार साल हैं।
मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं और चुनाव आने पर ही कोई निर्णय लूंगा। किसी दल में शामिल होने का सवाल नहीं, सब अफवाहें हैं। वह प्रदेश के लोगों की नब्ज पर नजर रख रहे है। अभी भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित नही हैं। राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी की हार पर वह बोले कांग्रेस पार्टी फिर से लोगों की पसंद बन रही है।