शिवपाल ने खोला मोर्चा- मुलायम को तुरंत अध्यक्ष बनाएं अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चुनाव में बड़ी हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार चौतरफा वार झेल रहे हैं। एक बार फिर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव अखिलेश पर हमलावर दिखे और उनसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का मांग की।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने बात नहीं मानी इसलिए वो फेल हुए। अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष बनाना चाहिए। तीन महीने हो चुके हैं अखिलेश बैठकर बात करें जिससे पार्टी और परिवार दोनों एक हो।
इसके पहले रविवार को समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी पुत्र अखिलेश पर निशाना साधा और उनके गठबंधन के फैसले पर प्रहार किया। सपा संरक्षक ने कहा कि सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अकेले ही चुनाव जीतने की कुबत रखती है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश को पूर्व में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा अकेले ही कोई भी चुनाव जीत सकती है, इसलिए उसे गठबंधन की जरूरत नहीं है।
Akhilesh ne jo kaha, chunav se pehle, 3 mahine ho chuke hain, Netaji ko Rashtriya Adhyaksh bana den, pura ghar ek ho jaayen: Shivpal Yadav pic.twitter.com/4sGfJQCqEh
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2017