फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal said want to block in up bhartiy janta party

शिवपाल बोले, ‘भाजपा को रोकेंगे, धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ लेंगे’

Sun, 30 Oct 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
shivpal said want to block in up bhartiy janta party
शिवपाल सिंह ने कहा किसी से कुछ लिया नहीं है, सिर्फ दिया - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को दिवाली मनाने इटावा पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार से लखनऊ से इटावा आते समय सपा प्रदेश अध्यक्ष का रास्ते में सपाइयों ने स्वागत किया। बकेवर में हाईवे पर लखना के युवा सपा नेता सौरभ प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सपा धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन के प्रयास में जुटी है। कुछ राजनीतिक दलों से इस संबंध में बात हो चुकी है और कुछ से बात चल रही है। इसका खुलासा बाद में किया जाएगा। प्रदेश में चुनाव के बाद सपा की सरकार ही बनेगी। परिवार में चल रहे घमासान के सवाल पर सपा प्रदेश शिवपाल सिंह कोई जवाब दिए बिना ही गाड़ी में बैठ गए। उनका स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाजीत पं बैकुंठ पहलवान, बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पति जनमेद सिंह यादव, अमित सोनी, दिलीप सविता  सभासद मनोज तिवारी, लार्ड मदर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नूरुद्दीन सिद्दीकी, गुड्डू खलीफा, शराफत खान, रजनीश शर्मा, सहकारिता विभाग इटावा के अजय त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन

किसी से कुछ लिया नहीं
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी से कुछ लिया नहीं है, सिर्फ दिया है। बकेवर में हाईवे पर स्वागत के दौरान करीबी बकेवर निवासी पूर्व जिलाजीत पं बैकुंठ पहलवान जब शिवपाल सिंह को माला पहनाने लगे तो इस पर उन्होंने उनके गले में ही माला डाल दी। शाम को वे अपनी पत्नी सरला यादव, पुत्र एवं पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर के साथ शहर में चौगुर्जी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनसे मिलने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed