{"_id":"582c9b8a4f1c1b55368ffda4","slug":"shivpal-said-against-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, ‘भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा देश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, ‘भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा देश’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को उन्नाव में कहा कि नोट बंदी के बाद से देश भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। सब कुछ सामान्य करने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 50 दिन का समय मांगा है। जबकि अब तक पूरे देश में 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
शिवपाल सिंह यादव बुधवार को पार्टी विधायक उदयराज यादव के बेटे मनीष यादव के तिलकोत्सव में शामिल होने उनके गांव कूटीखेड़ा रामनगर आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। शिवपाल ने काले धन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती की परेशानियों को भी वाजिब ठहराया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। बसपा सुप्रीमो का पक्ष लेते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि परेशान तो पूरा देश है, ऐसे में उनकी परेशानी भी वाजिब है। मोदी के मांगे गए 50 दिन में देश भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। शिवपाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अब तक 26 लोग इस संकट से मर चुके हैं। शिवपाल ने नोट बंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी ने जो काम किया, उससे पूरे देश की जनता दुखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये झूठ बोलने वाले लोग हैं। इसी से इन पर जनता भी भरोसा नहीं कर सकती है। इससे पहले उन्होंने विधायक के पुत्र मनीष यादव को बधाई दी।