{"_id":"63d225320022e7028d77c0a0","slug":"shivpal-expressed-happiness-over-mulayam-singh-getting-padma-vibhushan-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर शिवपाल ने जताई खुशी, बोले- भारत रत्न भी मिलना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर शिवपाल ने जताई खुशी, बोले- भारत रत्न भी मिलना चाहिए
Thu, 26 Jan 2023 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:35 PM IST
सार
शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मिला है नेताजी को पद्म विभूषण। सरकार से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर कोऑपरेटिव बैंक में शिवपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। साथ ही गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की देशवासियों को बधाई दी। शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई। बीते बुधवार को सरकार के द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया गया।
विज्ञापन
जिसके मिलने पर शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मिला है नेताजी को पद्म विभूषण। भारत रत्न के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कि नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन
सरकार से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिससे कि गरीबों, किसानों की हक की लड़ाई लड़ी जा सके। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बड़बोले हैं। मैनपुरी चुनाव में आए थे, वैसे तो जसवंतनगर की जनता ने जवाब दे दिया है। आने वाले समय में हम उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।
विज्ञापन