फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivling installed in the ancient temple Jalabhishek and worship done road made with JCB

Farrukhabad: प्राचीन मंदिर में शिवलिंग स्थापित…जलाभिषेक व पूजन हुआ, जेसीबी से बनाया गया रास्ता, पढ़ें मामला

Mon, 30 Dec 2024 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

Farrukhabad News: माधवपुर में नंदी व शिवलिंग भूसे व कंडों में दबे मिले थे। मंदिर को कब्जा मुक्त कराकर शिवलिंग स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Shivling installed in the ancient temple Jalabhishek and worship done road made with JCB
जांच करते विभाग के सदस्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के माधवपुर में प्राचीन शिव मंदिर को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। भूसा, कंडे व अन्य कबाड़ निकालकर उसमें शिवलिंग स्थापित कर दिया गया। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पूरा काम अपनी देखरेख में पूरा कराया। जेसीबी से मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी बनाया गया।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव माधवपुर में शिव मंदिर पहुंचे हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने नया शिवलिंग मंगवाकर स्थापित कराया।  रविवार सुबह से ही प्रशासन की ओर से पहुंची जेसीबी ने मंदिर तक कच्ची सड़क डाल दी। देर शाम तक मंदिर के अंदर की धुलाई व बाहर की सफाई का काम नहीं किया जा सका। जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव ने परिजनों से बातचीत की।

विज्ञापन
Trending Videos

पूजन, जलाभिषेक कार्यक्रम होगा
हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग स्थापित कर दिया गया है। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज सुबह करीब 11 बजे संतों और वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद पूजन, जलाभिषेक कार्यक्रम होगा। मंदिर पर पूजन अर्चना और साफ सफाई और मरम्मत का काम हो, इसके लिए ग्रामीणों और अन्य लोगों के साथ चर्चा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पांच बीघा खेत में मंदिर का रकवा अलग
माधवपुर के महेश यादव व सुभाष यादव के पूर्वजों ने पांच बीघा खेत खरीदा था। इस खेत में मंदिर बीचों-बीच में है। कागजों में कोई रास्ता नहीं है। खेत मालिक महेश व सुभाष ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था दुरुस्त होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होेंने खाली कर दिया है। इस खेत में मंदिर का रकवा बैनामे से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed