UP: खंडहर पड़े मंदिर से निकला शिवलिंग, कुछ दूरी पर नंदी की प्रतिमा भी मिली, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना
Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में खंडहर पड़े मंदिर से शिवलिंग निकला है। साथ ही, कुछ दूरी पर नंदी महाराज की प्रतिमा भी निकली है। ग्रामीणों की मानें, तो मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाली गांव में खंडहर पड़े एक मंदिर से खुदाई के दौरान एक शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा निकलने से ग्रामीणों में उत्साह की लहर है। शिवलिंग निकलने की सूचना पर हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मूर्ति निकलने के स्थान पर विशाल भंडारा और पूजन हवन शुरू हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव के कुछ लोग मंदिर के बगल में मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। तभी एक बच्चे को अचानक पत्थर दिखाई दिया, जिसकी सूचना उसने अन्य लोगों को दी। आसपास सफाई कर जब और खुदाई की गई, तो वहां से एक शिवलिंग निकला। वहीं, कुछ दूरी पर नंदी की प्रतिमा भी निकली। ग्रामीणों की मानें, तो पूर्वज बताते हैं कि यह मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है।
देर शाम तक चलता रहा भंडारा
काफी दिनों से खंडहर पड़ा हुआ था। शिवलिंग पर किसी का ध्यान नहीं गया। बच्चों द्वारा घर की पुराई के लिए इसी जगह से मिट्टी हमेशा निकाली जाती थी। मिट्टी निकालने के दौरान ही शिवलिंग दिखाई दिया है। शिवलिंग निकलने की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जगह-जगह से पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना की और देर शाम तक भंडारा आदि चला रहा।