फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivapal singh yadav  taunt on BJP, Said - I have not seen a more false and corrupt government than BJP

शिवपाल का भाजपा पर तंज: बोले- BJP से ज्यादा झूठी और भ्रष्ट सरकार नहीं देखी, वोट की चोट से जनता करेगी काम

Fri, 05 May 2023 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 05:25 PM IST
सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाती है।

विज्ञापन
Shivapal singh yadav  taunt on BJP, Said - I have not seen a more false and corrupt government than BJP
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार फिर एक बार भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा में झूठ बोलने की ट्रेनिंग देने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन

इसमें भाजपा पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठी और भ्रष्ट सरकार नहीं देखी। इस बार जनता अपने वोट की चोट से भाजपा को समाप्त करने का काम करेगी। बोले- भाजपा को अच्छी तरह समझ चुका हूं। उनके सभी बड़े से बड़े नेताओ के संपर्क में रहा हूं।
विज्ञापन

भाजपा राज्य सभा सांसद गीता शाक्य अब भाजपा के प्रचार करने के सवाल पर बोले कि गीता शाक्य पहले सपा में रह चुकी हैं, लेकिन जब से भाजपा में गई हैं झूठ पर झूठ बोलती जा रही हैं। पता नहीं भाजपा में कौन सी झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश
भाजपा में सिर्फ झूठ और बेईमानी की ट्रेनिंग मिलती है। भाजपा न देश के लिए और न प्रदेश के लिए है। केवल झूठे वादे करती है। इससे ज्यादा बेईमानी क्या हो सकती है कि जहां-जहां चुनाव हुए है। वहां नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश कर रहे हैं। बेईमानी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

2024 में नहीं आएगी भाजपा की सरकार
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायतों का चुनाव आयोग को निर्णय लेना चाहिए। अंत में बोले कि जनता की भाजपा का हिसाब करेगी।

छह साल बाद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता
2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल के बीच विवाद के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस कार्यालय में सपा के बड़े से बड़े नेता बैठ चुके हैं। मेरा भी सौभाग्य रहा है कि मैं यहां बैठा हूं। आज फिर मुझे यहां आने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed