{"_id":"6ac95803af3c3630ed016d81","slug":"shivaji-strikers-defeated-bhagat-brigade-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158313-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिवाजी स्ट्राइकर्स ने भगत ब्रिगेड काे हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिवाजी स्ट्राइकर्स ने भगत ब्रिगेड काे हराया
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग- 4 के पांचवें मुकाबले में शिवाजी स्ट्राइकर्स ने भगत ब्रिगेड को 47 रन से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर शिवाजी स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। सुशील कुमार गौतम ने 41, पारस देवनानी ने 39 व आशीष जोशी ने 30 रन का योगदान दिया। सिद्धांत कुमार और सौरभ राय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। भगत ब्रिगेड की टीम 113 रन पर सिमट गई। सौरभ राय ने 49 रन बनाए। विवेक यादव ने चार और शोभित शर्मा ने तीन विकेट लिए।
शोभित शर्मा को मैन ऑफ द मैच, सौरभ राय को फाइटर ऑफ द मैच, पारस देवनानी को एंटरटेनर ऑफ द मैच, सिद्धांत कुमार को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच और सुशील कुमार गौतम को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अतुल तोमर, अमरेश शर्मा, अजय, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।