{"_id":"6961593da8becdac9d00513c","slug":"shipments-to-guwahati-increased-with-potatoes-selling-for-up-to-642-rupees-kanpur-news-c-222-1-frk1012-135582-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुवाहाटी के लिए लदान बढ़ी, 642 रुपये तक बिका आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुवाहाटी के लिए लदान बढ़ी, 642 रुपये तक बिका आलू
Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। कच्ची फसल के आलू की आमद से शुक्रवार को भी कमालगंज मंडी गुलजार रही। देर शाम तक सात हजार पैकेट से ज्यादा आलू आया। अच्छी किस्म के आलू का भाव 20 से 40 रुपये क्विंटल अधिक रहा। बड़े साइज के रोग रहित अच्छे आलू की 642 रुपये क्विंटल तक किसानों से खरीद हुई।
कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज में दोपहर बाद से आलू आना शुरू हुआ। कमजोर आलू का भाव बृहस्पतिवार की तरह 251 रुपये पैकेट यानी 502 रुपये क्विंटल ही रहा। जबकि अच्छे आलू का भाव 301 रुपये से 20 रुपये पैकेट बढ़कर चला। कुछ आढ़तों पर मोटे साइज के आलू के दाम किसानों को 321 रुपये पैकेट (642 रुपये क्विंटल) के हिसाब से मिले। कन्नौज जनपद के सीमावर्ती गांवों के साथ ही हरदोई के किसान भी आलू ला रहे हैं।
आलू व्यापारी इशरत का कहना है कि गुवाहाटी के लिए लदान बढ़ी है। अभी तक पूर्वांचल के जिलों के अलावा गुवाहाटी के लिए दो से तीन गाड़ियों (ट्रक) का लदान हो रहा था। अब रोजाना गोहाटी के लिए चार-पांच गाड़ियां जा रही हैं। ज्यादातर आलू खोदाई वाले दिन ही मंडी में पहुंच रहा है। जबकि हरदोई का आलू खोदाई के अगले दिन आ रहा है।
विज्ञापन
मंडी के बाहर बिक्री व लदान की शिकायत पर सचिव ने मारे छापे
- कृषि उत्पादन मंडी समिति के बजाय कुछ व्यापारियों द्वारा मंडी के बाहर खेतों में जाकर किसानों का आलू खरीदने की शिकायत हुई थी। इसको देखते हुए मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को कन्नौज सीमा स्थित खुदागंज काली नदी पुल तक छापेमारी की। सचिव ने बताया कि उन्हें किसी शीतगृह परिसर में आलू लदान के लिए अड्डी लगी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जरारी व जहानगंज मार्ग पर भी पड़ताल की जाएगी। मंडी में अधिक संख्या में व्यापारी होने से किसानों को अच्छा भाव मिल पा रहा है।