{"_id":"637fb843c9291658511384fd","slug":"ship-crew-members-will-remain-in-custody-in-nigeria-till-the-next-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली सुनवाई तक नाइजीरिया में ही हिरासत में रहेंगे शिप के क्रू मेंबर, विदेश मंत्री ने सांसद पचौरी को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगली सुनवाई तक नाइजीरिया में ही हिरासत में रहेंगे शिप के क्रू मेंबर, विदेश मंत्री ने सांसद पचौरी को दी जानकारी
Fri, 25 Nov 2022 12:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:02 AM IST
सार
14 व 15 नवंबर को नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में संघीय उच्च न्यायालय में भारतीय नागरिकों सहित जहाज के चालक दल को भागने, झूठे समुद्री डकैती के दावों और तेल चोरी के प्रयास के आरोप में पेश किया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लिहाजा उन्हें अगली सुनवाई तक जहाज में ही हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
गिनी देश में बंधक है क्रू मेंबर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन माह से पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में शिप के 26 क्रू मेंबरों के साथ फंसे गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा (26) के मामले में अहम जानकारी मिली है। रोशन और क्रू में फंसे सभी सदस्य अगली सुनवाई तक नाइजीरिया में ही हिरासत में रहेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्री ने सांसद सत्यदेव पचौरी को पत्र भेजकर दी है।
विज्ञापन
रोशन के परिजनों ने क्रू में फंसे सभी 16 भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी से गुहार लगाई थी। इस पर सांसद ने 08 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया था। पत्र भेजकर बताया गया है कि बहुराष्ट्रीय विदेशी स्वामित्व के तहत एक वेरी लार्ज क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) श्रेणी का जहाज एमवी हीरोइक इदुन एक विदेशी झंडे के नीचे नौकायन कर रहा था।
विज्ञापन
आठ अगस्त को तेल चोरी के संदेह में नाइजीरिया की नौसेना ने उन्हें हिरासत में लेकर गिनी की नौसेना को सौंप दिया था। जहाज में 16 भारतीयों के साथ विभिन्न देशों के 26 सदस्य हैं। जब यह इक्वेटोरियल गिनी के अधिकार क्षेत्र में था, तब मलाबो में भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय चालक दल और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में था।
विज्ञापन
14 व 15 नवंबर को नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में संघीय उच्च न्यायालय में भारतीय नागरिकों सहित जहाज के चालक दल को भागने, झूठे समुद्री डकैती के दावों और तेल चोरी के प्रयास के आरोप में पेश किया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लिहाजा उन्हें अगली सुनवाई तक जहाज में ही हिरासत में रखा गया है। अबूजा में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों के लिए कांसुलर एक्सेस के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।