फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shilling House students won quiz competition

शीलिंग हाउस के छात्रों ने आईआईटी में जीता क्विज

Tue, 13 Nov 2018 05:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 05:39 PM IST
सार

- नेशनल इंफॉरमेशन सेंटर ऑफ अर्थक्वेक इंजीनियरिंग (एनआईसीईई) ने भूकंप जागरुकता पर कराई प्रतियोगिता
- डीपीएस आगरा दूसरे, लखनऊ का मॉन्टेसरी स्कूल और इलाहाबाद की जगत तारन गोल्ड जुबली टीम को तीसरा स्थान
 

विज्ञापन
Shilling House students won quiz competition
विजेता टीम को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में सोमवार को नेशनल इंफॉरमेशन सेंटर ऑफ अर्थक्वेक इंजीनियरिंग (एनआईसीईई) ने इंटर स्कूल क्विज कॉम्पिटिशन का पहला चरण आयोजित कराया। इसमें 30 शहरों की 50 से ज्यादा स्कूली टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्रों से भूकंप और उससे जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। तीन राउंड हुए। सभी राउंड के बाद कुल 79 अंक हासिल करके शीलिंग हाउस स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


68 अंकों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरे पर संयुक्त रूप से मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ और जगत तारन गोल्डन जुबली इलाहाबाद की टीम रही। दोनों टीमों ने 48 अंक हासिल किए। अब ये तीनों टीमें सात फरवरी को आयोजित होने वाले फाइनल राउंड प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। एनआईसीईई के परामर्शदाता सुरेश ऐलावादी ने बताया कि कानपुर के अलावा यह प्रतियोगिता जोनल लेवल पर नागपुर, अहमदाबाद, ग्वालियर, इंदौर, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी आयोजित की गई है। सभी विजेताओं को अब सात फरवरी को आयोजित होने वाले फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


पहले दी गई थी किताब
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी स्कूलों के छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए और भूकंप के प्रति जागरूक करने के लिए डॉ. सीवीआर मूर्ति की लिखी किताब ‘अर्थक्वेक टिप्स’ दी गई। प्रतियोगिता में कक्षा चार से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed