फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Sat, 20 Oct 2018 01:37 PM IST
अखिलेश सविता, अमरउजाला, कन्नौज
अखिलेश सविता, अमरउजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Oct 2018 01:37 PM IST
सार

- कमरे में फांसी पर झूलता मिला शिक्षामित्र पवन कुमार का शव
- घर में मचा कोहराम, मृतक के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट

विज्ञापन
shikshamitra committed suicide in Kannauj
शिक्षामित्र की फाइल फोटो व सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में बीएलअो द्वारा जबरन ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। यहां घर में शिक्षामित्र का शव फंदे से लटका मिला। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में सनसनी फैल गई।



 
shikshamitra committed suicide in Kannauj
घटना स्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौली की है। यहां शिक्षामित्र पवन कुमार ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने उच्चाधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैंं। पत्र में लिखा है कि जबरन ड्यूटी लगाने की शिकायत डीएम और बीएसए से भी की थी इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार शिक्षा विभाग को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। 

 
shikshamitra committed suicide in Kannauj
कन्नौज में शिक्षामित्र ने आत्महत्या की - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में मृतक शिक्षामित्र पवन कुमार ने सह समन्वयक और संकुल प्रभारी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा जबरन बीएलओ की ड्यूटी कराने और अनुपस्थित दिखा कर कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं सुसाइड नोट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shikshamitra committed suicide in Kannauj
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं कार्रवाई से बचने के लिए तीन हजार रुपए की मांग भी की जा रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
 
विज्ञापन
shikshamitra committed suicide in Kannauj
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षामित्र पवन कुमार छिबरामऊ क्षेत्र के नगला का निवासी था और वर्तमान समय में वह प्राथमिक विद्यालय कसिया नंदपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। पवन कुमार की तीन बेटियां हैं। सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed