फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shiksha Mitra crossing the highway dies after being hit by a vehicle

Kanpur News: हाईवे पार कर रहे शिक्षा मित्र की वाहन की टक्कर से मौत

Sun, 17 Dec 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra crossing the highway dies after being hit by a vehicle
रनियां। थाना रनियां के पास शुक्रवार को देर शाम एक विद्यालय के सामने हाईवे पार कर रहे शिक्षा मित्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षा मित्र को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के करसा निवासी मेवालाल साहू का बेटा सनोज कुमार साहू (40) प्राथमिक विद्यालय करसा में शिक्षा मित्र था। शुक्रवार की देर शाम वह रनियां किसी काम से आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 10 बजे के करीब वह हाईवे पार करते समय कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सनोज को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
इनसेट

बेटियों के सिर उठा पिता का साया

सनोज कुमार साहू की मौत के बाद बेटी वैशाली (11) गरिमा (7) व श्रेया (4) का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी सुनीता साहू बदहवास नजर आई। परिजन व रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाते रहे। इधर शिक्षा मित्र की मौत की जानकारी मिलते विद्यालय में शोक लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षक अंजना देवी, सुनीता गौतम मीना सिंह, शैलेश त्रिपाठी, चंद्रवीर पाल आदि ने शोक व्यक्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed