{"_id":"62a1e75f4f576e52db3b9e61","slug":"shepherd-dies-due-to-train-collision-in-hamirpur-was-going-to-find-lost-goats-for-two-days-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रेन की टक्कर से चरवाहे की मौत, दो दिनों से खोई बकरियां ढूढ़ने जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रेन की टक्कर से चरवाहे की मौत, दो दिनों से खोई बकरियां ढूढ़ने जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Jun 2022 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Jun 2022 06:01 PM IST
सार
मौदहा थाना क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से चरवाहे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मौदहा घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर लगने से चरवाहे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि घटना आउटर सिग्नल के बाहर होने के कारण कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी अशोक उर्फ साईं यादव (55) बकरियां पालकर अपना जीवन यापन करता था। बीते दो दिन पहले उसकी बकरियां खो गई थीं, जिनकी तलाश में वो लगातार दो दिन से आस-पास के गांव में भटक रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह अरतरा तिंदुही रेलवे क्रासिंग के बीच ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लेकिन घटना रेलवे के आउटर सिग्नल के बाहर होने के कारण कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अधेड़ की मौत पैसेंजर ट्रेन या मालगाड़ी से टकराने से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधेड़ अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।