फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shelter of 15 Pakistani Hindus in Chitrakoot, LIU organized in Panchayat Bhavan, policemen are posted at both

चित्रकूट में 15 पाकिस्तानी हिंदुओं को शरण: LIU-SIU ने पंचायत भवन में ठहराया, दोनों गेट पर तैनात हैं पुलिसकर्मी

Sat, 05 Aug 2023 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

Chitrakoot News: मामले में इन हिंदू परिवार के सदस्यों को दिल्ली से चित्रकूट लाने वाले संग्रामपुर गांव के समाजसेवी कमलेश कुमार पटेल को पुलिस ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद अभी छोड़ दिया है। उसे गांव छोड़ कर कहीं ना जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Shelter of 15 Pakistani Hindus in Chitrakoot, LIU organized in Panchayat Bhavan, policemen are posted at both
संग्रामपुर पंचायत भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार के 15 सदस्यों को पुलिस व एलआईयू ने अपनी देखरेख में संग्रामपुर गांव के पंचायत भवन में ठहराया है। इस भवन में आम लोगों का आना जाना रोका गया है। सुरक्षा के मद्देजनर दोनों गेट पर 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तानी हिंदू परिवार के सदस्यों के खाने-पीने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी गई है। पूरे मामले में दूसरे दिन शनिवार को भी सैकड़ों लोग इन पाकिस्तानीं हिंदू परिवार के सदस्यों को देखने के लिए पंचायत भवन के पास पहुंचे थे। हालांकि सभी को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इस परिवार के सभी कागजातों-बयानों को वीडियो और हस्तलिखित कर जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली के उच्चाधिकारियों के कार्यालय में भेजा गया है। फिलहाल दोपहर तक शासन की अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीजा लेकर दो महीने पहले दिल्ली आए थे परिवार
शासन की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक यह परिवार पुलिस की निगरानी में रहेगा।  इस परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह वीजा लेकर पाकिस्तान से दो महीने पहले दिल्ली आए थे। पाकिस्तान में रोजगार का संकट और महंगाई के कारण भारत आए हैं।

समाजसेवी को पुलिस ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा
वह भारत में बसना चाहते हैं, लेकिन नागरिकता मिलेगी। उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए उच्चायुक्त में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, इन हिंदू परिवार के सदस्यों को चित्रकूट लाने वाले संग्रामपुर गांव के समाजसेवी कमलेश कुमार पटेल को पुलिस ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद अभी छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed