फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shatabdi express stop because a truck stop on railway track

रेलवे क्रासिंग पर फंसा था लोडर तभी आ गई शताब्दी, गेटमैन की सूझबूझ से टला हादसा

Sun, 13 Jan 2019 10:45 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
shatabdi express stop because a truck stop on railway track
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को गेटमैन की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हदसा टल गया। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पार कर रहे लोडर का एक्सल टूटने से लोडर एक झटके के साथ ट्रैक पर खड़ा हो गया। इस दौरान स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का सिग्नल था। गेटमैन की सूचना पर शताब्दी एक्सप्रेस को जैतीपुर स्टेशन पर रोका गया। करीब दस मिनट शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही। उधर, आरपीएफ ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब चार बजे नवाबगंज से हसनगंज जा रहे प्लास्टिक पाइप लदे लोडर का कुसुंभी रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक्सल टूट गया। इससे लोडर ट्रैक के बीचों बीच खड़ा हो गया। इस बीच अप ट्रैक पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने का सिग्नल हो गया। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देकर शताब्दी एक्सप्रेस का जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराया। गेटमैन ने राहगीरों की मदद से लोडर को ट्रैक के बाहर हटवाया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब दस मिनट शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रैक से लोडर हटने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि लोडर चालक हसनगंज निवासी चालक सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लोडर को भी कब्जे में लिया गया है। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed