फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SHATABDI EXPRESS food, extra money from the pocket lose

शताब्दी में यात्रियों की जेब में डाका

Thu, 15 Jan 2015 02:30 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
SHATABDI EXPRESS food, extra money from the pocket lose
राहुल शुक्ला। स्वर्ण शताब्दी और रिवर्स शताब्दी में यात्रियों को दिए जाने वाली भोजन सामग्री में कटौती करके कमाई का बड़ा खेल उजागर हुआ है। दोनों ट्रेनों में भोजन सप्लाई का ठेका आरके कैटरर्स के पास है। रेलवे के निरीक्षण में पता चला है कि प्रतिदिन सप्लाई होने वाले भोजन में 50 ग्राम तक की कटौती करके प्रति यात्री को 22 रुपये की चपत लगाई जा रही है। यात्री चाह कर भी इसे रोक नहीं पाते हैं, क्योंकि ट्रेन में यात्री किराया के साथ ही इसका शुल्क पूर्व में ले लिया जाता है। मामले के खुलासे के बाद रेलवे ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि स्वर्ण शताब्दी और रिवर्स शताब्दी में यात्री किराया में ही 170 रुपये भोजन शुल्क के लिए निर्धारित होते हैं। इस 170 रुपये में यात्री को ब्रेकफास्ट और भोजन दोनों मिलाकर 720 ग्राम भोजन सामग्री देनी होती है। रेलवे इसके लिए प्रति यात्री एक ग्राम यूनिट 4:23 रुपये लेता है। ब्रेकफास्ट में (सैंडविच 70 ग्राम व समोसा 70 ग्राम तथा चाय/कॉफी) दी जाती है। इसके बाद लंच में  (दाल 150 ग्राम, मटर पनीर की सब्जी 150 ग्राम, चावल 100 ग्राम, पराठा 100 ग्राम व दही 80 ग्राम) दिया जाता है। रेलवे की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि प्रति यात्री भोजन की मात्रा में 50 ग्राम तक की कटौती की जा रही है। इस लिहाज से प्रत्येक यात्री को करीब 22 रुपये का चूना लग रहा है। स्वर्ण शताब्दी (12003/12004) के एक चक्कर में कुल 1368 यात्रियों को जोड़े तो करीब 30,000 रुपये की चपत एक  ट्रिप में लगाई जा रही है। यही हाल रिवर्स शताब्दी का है।  दोनों ट्रेनों में पिछले सप्ताह खानपान से जुड़े रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस अनियमितता को पकड़ा है। एक सप्ताह में दो बार स्वर्ण शताब्दी में बांटी जाने वाली भोजन सामग्री का वजन निर्धारित वजन से 50 ग्राम तक कम निकला है। इसके चलते रेलवे ने स्वर्ण शताब्दी और रिवर्स शताब्दी में भोजन सप्लाई करने वाले आरके कैटर्स पर 10,000-10,000 रुपये पेनाल्टी लगाई है। मामले की पुष्टि  उत्तरमध्य रेलवे के पीआरओ नवीन बाबू ने की है।
विज्ञापन

-------------------
स्वर्ण शताब्दी के भोजन पर एक नजर
नाश्ता में - एक समोसा, सैंडविच, दही, काफी/चाय, एक 100 मिली जूस और एक पानी की बोतल
खाने में-150 ग्राम दाल, 100 ग्राम चावल, 150 ग्राम वेज सब्जी/नान वेज, 100 ग्राम दो पराठा, 80 ग्राम दही व पानी की बोतल
-
रिवर्स शताब्दी के भोजन पर एक नजर
नाश्ता में-110 ग्राम के दो कटलेट, 2 पीस ब्रेड, 20 ग्राम अमूल बटर, काफी/चाय, एक  100 मिली जूस, पानी की बोतल

वर्जन
समय-समय पर शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग की जाती है। साथ ही मात्रा काम पाए जाने पर पेनाल्टी भी होती है। बावजूद यदि सुधार नहीं होता है तो जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी तय मात्रा से कम दिया जाता है तो अपराध की श्रेणी में आता है। जल्द ही इसकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीनबाबू, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed