फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shanti Yagna held after the death of former Chief Minister Akhilesh Yadav's uncle

UP: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा के निधन के बाद हुआ शांति यज्ञ, पूरा परिवार एकजुट दिखा

Mon, 20 Jan 2025 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

Etawah News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ कराया गया। जिसमें यादव कुनबा एकसाथ नजर आया।

विज्ञापन
Shanti Yagna held after the death of former Chief Minister Akhilesh Yadav's uncle
शांति यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




शांति यज्ञ में अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद अक्षय यादव, डॉ. अजंट सिंह यादव, अपर्णा यादव, अनुराग यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव और अर्जुन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। शांति यज्ञ का आयोजन केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन संपन्न हुआ। इसमें आचार्य इंद्रपाल आर्य, रामदेव आचार्य, विनेश शास्त्री, श्याम सिंह, सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश और जगराम आचार्य ने विधि-विधान से हवन कराया। हवन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शांति यज्ञ में शामिल आचार्यों को ब्रह्मभोज कराया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 9 जनवरी को बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था। सोमवार को 11 वें दिन यह शांति यज्ञ आयोजित किया गया। शांति यज्ञ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पूर्व राज्य मंत्री  रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, आशीष राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed