फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shankaracharya said that cow should not be slogan

गाय को नारा नहीं, चारा देना होगाः शंकराचार्य

Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya said that cow should not be slogan
सम्मेलन में शंकराचार्य वासुुदेवानंद सरस्वती का उद्बोधन - फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि गाय को मां कहने से काम नहीं चलेगा। मां जैसा व्यवहार भी करना होगा। गाय को नारा नहीं, चारा देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति नहीं बल्कि 10 मनुष्य मिलकर एक गाय के संरक्षण का संकल्प ले लें तो एक भी गाय सड़कों पर कूड़े के ढेर पर नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


शंकराचार्य सोमवार को कानपुर में मां गंगा प्रदूषण मुक्ति अभियान समिति की ओर से त्रिपाठी गेस्ट हाउस पनकी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब गाय माता मंदिर होना चाहिए। तब ही लोगों को गाय से प्रेम होगा। उन्होंने कहा कि गंगा को उत्तराखंड में बांधों ने कैद कर रखा है।
विज्ञापन


जब तक उन बांधों से जल नहीं छोड़ा जाता, तब तक गंगा की धारा अविरल नहीं होगी। इस अवसरपर गाय संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। सम्मेलन में रामजी त्रिपाठी, संजय दीक्षित, सुरेंद्र सिंह,आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed