{"_id":"690d0abe76c1c939280d5d5f","slug":"shambhavi-and-atrika-win-the-debate-competition-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1320111-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में शांभवी व अत्रिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में शांभवी व अत्रिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में गुरुवार को नारी सशक्तीकरण : भ्रम अथवा यथार्थ विषय पर मंडल स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा शांभवी मिश्रा ने पक्ष और अत्रिका सिंह ने विपक्ष में प्रथम स्थान पाया।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा उन्नति सिंह ने पक्ष और कनिष सिंह ने विपक्ष में द्वितीय स्थान पाया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब प्रदेशस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अंगद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी और प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता अनूप पटेल, डॉ. प्राची शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, राजकीय हाईस्कूल बैकुंठपुर की प्रधानाध्यापक डॉ. किरन प्रजापति, जहांगीराबाद की प्रधानाध्यापक संगीता सिंह शामिल रहीं।