{"_id":"67b084824f03f70930067feb","slug":"shahzadi-separated-from-general-barrack-of-abu-dhabi-jail-can-be-hanged-anytime-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अबूधाबी जेल की सामान्य बैरक से शहजादी को किया अलग, कभी भी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अबूधाबी जेल की सामान्य बैरक से शहजादी को किया अलग, कभी भी फांसी
Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
सार
Banda News: दुबई की आबूधाबी जेल की सामान्य बैरक शहजादी को अलग किया गया है। दुबई अधिकारियों ने देर रात शहजादी की पिता से मोबाइल पर बात कराई।
विज्ञापन
शहजादी के पिता शब्बीर व शहजादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर दुबई की आबूधाबी जेल में बंद बांदा की शहजादी की फांसी की अटकलें तेज हो गई हैं। पिता की मानें तो उसे किसी भी वक्त फांसी दी जा सकती है। शुक्रवार की रात उसे सामान्य बैरक से निकालकर दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। पिता शब्बीर ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे शहजादी का दुबई की आबूधाबी जेल से फोन आया और बेटी फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन
बताया, कुछ अधिकारी यहां आए और बोले तुम्हारा समय पूरा हो गया है। तुम अपने घर या परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात कर सकती हो। इसके बाद तुम्हें आम बैरक से दूसरी बैरक पर ले जाया जाएगा और सुबह फांसी दे दी जाएगी। बेटी की यह बात सुन पिता के हाथों से फोन छूट गया और मांं ने उठाया तो शहजादी ने रोते हुए कहा, मां अब मैं चली, आप सब अपना ख्याल रखना।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शहजादी (30) आग लगने से दिव्यांग हो गई थी। फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती के बाद आगरा निवासी उजैर उसे इलाज कराने के नाम पर नवंबर 2021 को आगरा ले गया। पिता का आरोप है कि उजैर ने उसका बीजा बनवाया और बहला फुसलाकर आगरा निवासी दंपती फैज अहमद व नादिया के पास दुबई भेज दिया। पिता ने बताया कि दुबई में ही कुछ दिन बाद फैज के सात वर्षीय बेटे की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। फैज ने बेटी को हत्या में फंसा दिया। वहां की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन