फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sexual harassment with Nine year old innocent victim died during treatment in Unnao

उन्नाव में नौ साल की मासूम से हैवानियत, पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with Nine year old innocent victim died during treatment in Unnao
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उन्नाव में नौ साल की मासूम बच्ची को दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम का गला दबा दिया। पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके के एक गांव की है। यहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची से मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन


बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मासूम को बेहोश की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पाटन पीएससी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोश बच्ची की हालत नाजुक देख पीएससी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने बाबा और भाई के साथ बच्ची को एंबुलेंस से महिला जिला अस्पताल भेज दिया। 
 

जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांत वीर भी जिला अस्पताल पहुंचे। बेहोश मासूम का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के साथ एक घंटे तक इलाज चलता रहा। 

उसके बाद महिला अस्पताल की डॉक्टर ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम बच्ची ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed