{"_id":"5fbbcbd58ebc3e9bbe714403","slug":"sexual-abuse-of-children-cbi-reached-irrigation-department-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई पहुंची सिंचाई विभाग के दफ्तर, कई से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई पहुंची सिंचाई विभाग के दफ्तर, कई से पूछताछ
Mon, 23 Nov 2020 08:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 से ज्यादा बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार सिंचाई विभाग के निलंबित जेई की कुंडली खंगालने में सीबीआई की टीम जुटी है। टीम ने अभी भी सिंचाई विभाग के डाक बंगले में डेरा डाल रखा।
टीम ने जेई के दफ्तर पहुंचकर उसके सहकर्मियों से पूछताछ की। वहां जानकारी जुटाने के बाद टीम लौट गई। मूलरूप से बांदा जिले के नरैनी निवासी रामभवन सिंचाई विभाग के निर्माण खंड पंचम में जूनियर इंजीनियर है।
बच्चों से दरिंदगी के मामले में रामभवन को सीबीआई के गिरफ्तार करने के बाद विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम सोमवार को रामभवन के ऑफिस पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
खंड पंचम कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को सीबीआई की टीम ऑफिस आई थी। उसने और कई कर्मचारियों से रामभवन से जुड़े सवाल पूछे थे। कई सवालों का जवाब उन लोगों ने दे दिया, लेकिन कई सवालों के उत्तर वह नहीं दे सके।

सोमवार को टीम फिर ऑफिस में पूछताछ करने आई और उनसे व अन्य सहकर्मियों से पूछताछ कर चली गई। संतोष कुमार ने बताया कि पहले वह सिंंचाई विभाग के इसी ऑफिस में वेतन बाबू थे।
वर्ष 2018 को उनका तबादला निर्माण खंड पंचम में हुआ था। तब से वह जेई रामभवन को जानते हैं। रामभवन का कामकाज ठीक था और उसका व्यवहार भी खराब नहीं था। वह कभी जेई के घर नहीं गए। ऑफिस के बाद जेई क्या करता था, कौन-कौन उनके घर आता-जाता था।
इस बारे में वह कुछ नहीं जानते हैं। यह बातें सीबीआई के सवालों के जवाब में उन्होंने कही। ऐसे ही कई सवाल ऐसे भी रहे जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसी तरह के सवाल टीम ने दूसरे कर्मचारियों से भी पूछे।