फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sex racket operator's two sisters picked up, threatening constable summoned

Kanpur News: सेक्स रैकेट चलाने वाले की दोनों बहनों काे उठाया, धमकी देने वाला कांस्टेबल तलब

Fri, 12 Sep 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sex racket operator's two sisters picked up, threatening constable summoned
कानपुर। सेक्स रैकेट चलाने वाले फतेहपुर के जहानाबाद निवासी केशव उत्तम की दोनों बहनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले फतेहपुर के कांस्टेबल को भी पुलिस ने तलब कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों बहनें बर्रा और गोपालनगर निवासी है। साथ ही उसके एक करीबी दोस्त और एक महिला से भी नौबस्ता पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर में दोस्त और उसके परिवार वालों से बात होने पर पुलिस उन तक पहुंच सकी है। वहीं, पुलिस उसके गोपालनगर निवासी बहनोई की भी तलाश कर रही है। वह बिजली विभाग का ठेकेदार है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले फतेहपुर अमौली निवासी पुलिस कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गईं हैं। टीमों ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। धमकाने वाले कांस्टेबल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होने से सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजिस्टे्रटी बयान में किशोरी बोली... नहीं हुआ दुष्कर्म
दुष्कर्म कर उनके अश्लील ऑडियो और वीडियो बना ब्लैकमेल करने के आरोपी केशव उत्तम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति की बेटी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात से इन्कार कर दिया है। हालांकि उसने अपने बयान में केशव पर उसके अश्लील फोटो खींचने और वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले किशोरी ने मेडिकल कराने से भी इन्कार कर दिया था। नौबस्ता थाने में केशव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति की बेटी ने बुधवार को दर्ज बयान में कहा कि उसके एक रिश्तेदार से केशव की दोस्ती थी। उसी के माध्यम से केशव से जान पहचान हुई। कुछ दिनों बाद केशव ने रिश्तेदार के मोबाइल से उसका नंबर निकाल कर मैसेज किया था। इसके बाद से उन दोनों बातचीत शुरू हो गई थी। केशव ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उससे अक्सर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने को कहता था। उसी का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मिलने दबाव बना रहा था। पिता ने उसे पकड़कर पीटा और मोबाइल छीन लिया तो वह उसका रिश्तेदार धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed