फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sewer line worth Rs 13 crore buried in canal, revealed due to water not reaching STP, now new proposal of Rs 3

Kanpur: 13 करोड़ की सीवर लाइन नहर में दफन, STP में पानी नहीं पहुंचने से खुलासा, अब 32 करोड़ का नया प्रस्ताव

Tue, 12 Dec 2023 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: 2019 में जल निगम के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रामशरण पाल ने एसटीपी का निर्माण कराया। इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन इस प्लांट में पानी न पहुंचने पर जांच हुई। तब गहरी सीवर लाइन चोक होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Sewer line worth Rs 13 crore buried in canal, revealed due to water not reaching STP, now new proposal of Rs 3
मैनावती मार्ग के सामानातंर नहर में बिछी सीवर लाइन के चैम्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिनुअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत मैनावती मार्ग के समानांतर बिछाई गई 13 करोड़ की सीवर लाइन नहर में ही दफन हो गई। सिंहपुर तिराहे से बनियापुरवा एसटीपी तक सीवर लाइन सड़क के किनारे-किनारे बिछाई जानी थी, लेकिन यह नहर में ही बिछा दी गई। मिट्टी भर जाने से लाइन चोक हो गई। 11 साल बाद बनियापुरवा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बना, तो सीवर का पानी न पहुंचने पर इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन

अब 32 करोड़ से नई सीवर लाइन डालने और एक इंटरमीडिएट सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल निगम के एमडी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इसका आकलन भी शुरू कर दिया है। जेएनएनयूआरएम की सीवेज परियोजना के तहत जल निगम ने 2008 में लखनपुर सीवेज पंपिंग स्टेशन से सिंहपुर तिराहा, मैनावती मार्ग होते हुए आजादनगर स्थित डीपीएस के पास बनियापुरवा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक गहरी सीवर लाइन ठेकेदार फर्म सतीश कुमार से बिछवाई गई थी।

विज्ञापन

20 से 25 मीटर दूरी पर सीवर चैंबर भी बनाए गए
नौ किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की निर्माण लागत 13 करोड़ रुपये थी। उस समय जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर और एके वाष्र्णेय अभियंता थे। ठेकेदार सतीश कुमार ने जल निगम के तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से हिंदूपुर गांव मोड़ से मैनावती मार्ग के समानांतर नहर में ही सीवर लाइन के पाइप बिछा दिए। इसमें 20 से 25 मीटर दूरी पर सीवर चैंबर भी बनाए गए, जबकि यह सीवर लाइन मैनावती मार्ग पर ही बिछनी थी।

ऐसे हुआ था खुलासा
2019 में जल निगम के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रामशरण पाल ने एसटीपी का निर्माण कराया। इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च हुए, पर इस प्लांट में पानी न पहुंचने पर जांच हुई। तब गहरी सीवर लाइन चोक होने का खुलासा हुआ। पहले तो जल निगम अफसरों ने इस लाइन को खुलवाने की कोशिश की, पर असफल रहे। लीपापोती करने की भी कोशिश की गई। बाद में यह मामला शासन तक पहुंचा तो 2021 में शासन ने जल निगम मुख्यालय स्तर पर जांच कमेटी गठित की। एक साल पहले यह जांच परी हुई। कमेटी की तरफ से शासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि यह गहरी सीवर लाइन क्रियाशील नहीं है। इसे चालू भी नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

सीवर लाइन चोक होने से गंगा में जा रहा गंदा पानी
सीवर लाइन के चोक होने के कारण महर्षि दयानंद विहार, लखनपुर, नारामऊ, ख्यौरा सहित आसपास के अन्य मोहल्लों का गंदा पानी परमियापुवा नाले से गंगा में जा रहा है। हालांकि जल निगम अफसर बनियापुरवा सीवेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से वीआईपी रोड पर बिछी गहरी सीवर लाइन से जाजमऊ एसटीपी तक गंदा पानी पहुंचाने का दावा कर रहे हैं।

छह माह पहले भेजा गया नई सीवर लाइन का प्रस्ताव
इस समस्या के मद्देनजर जल निगम ने मैनावती मार्ग में नए सिरे से गहरी सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को छह माह पहले भेजा है। इसमें धनऊपुरवा में इंटरमीडिएट सीवेज पंपिंग स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 32 करोड़ रुपये है।

जल निगम एमडी के नेतृत्व में कमेटी गठित
शासन ने इस कार्य को स्वीकृत या अस्वीकृत करने से पहले जल निगम के एमडी की अध्यक्षता में आंकलन कमेटी गठित की। कमेटी में जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग के महाप्रबंधक आदि शामिल हैं। इस कमेटी ने आठ दिसंबर को मौका मुआयना भी किया था।

मैनावती मार्ग के आसपास न्यू कानपुर सिटी सहित कई योजनाएं प्रस्तावित
मैनावती मार्ग से सिंहपुर रोड और वहां से कल्याणपुर की तरफ केडीए की न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने के लिए काम शुरू हो गया है। आजादनगर में एनआरआई सिटी टाउनशिप विकसित हो गई है। मैनावती मार्ग और उसके आसपास कई बिल्डर अपार्टमेंट भी बनवा रहे हैं। एक अन्य बिल्डर ने टाउनशिप, आईटी सिटी विकसित करने का प्रस्ताव इंवेस्टर्स समिट में प्रस्तुत किया था।

मैनावती मार्ग और उसके समानांतर बिछी गहरी सीवर लाइन चोक है। इससे गंदा पानी बनियापुरवा एसटीपी में नहीं पहुंच रहा है। वहां नई सीवर लाइन बिछाने के लिए शासन को 32 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा है।  -विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता (शहरी), जल निगम

  • गहरी सीवर लाइन बिछाने वाली फर्म - सतीश कुमार कंपनी।
  • काम कराने वाले अधिकारी - तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार और जेई मुकेश वार्ष्णेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed