{"_id":"68e97188707e62267404a7ff","slug":"sewage-and-drainage-files-approved-in-new-kanpur-city-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1293359-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में सीवेज, ड्रेनेज की फाइल स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में सीवेज, ड्रेनेज की फाइल स्वीकृत
विज्ञापन
कानपुर। केडीए में न्यू कानपुर सिटी में सीवेज, ड्रेनेज, पाइपलाइन बिछाने की एक महीने से अटकी फाइल स्वीकृत कर दी गई। अभियंत्रण विभाग ने टेंडर कराने की तैयारी भी शुरू कर दी हैं।
अमर उजाला ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में सीवेज, ड्रेनेज, पाइपलाइन बिछाने आदि कार्यों के लिए अभियंत्रण विभाग की तरफ से तैयार की गई 70 करोड़ की फाइल 70 रुपये के लिए वित्त विभाग में एक महीने अटकने का मामला प्रकाशित किया। इसके बाद केडीए में सक्रियता दिखी। एक अधिकारी ने बताया कि 70 रुपये के अंतर की अड़चन दूर हो गई है। यह फाइल स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इससे पहले न्यू कानपुर सिटी में सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर पड़ चुके हैं जिनकी जांच की जा रही है।